Bokaro: स्टील प्लांट में फिर टला बड़ा हादसा, SMS-1 में पिघला लोहा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

Bokaro: स्टील प्लांट में एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार स्टील मेल्टिंग शॉप-1 (SMS-1) में बी शिफ्ट के दौरान लिक्विड हॉट मेटल (पिघला हुआ लोहा) गिर गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब लेडल के जरिए फर्नेस में गर्म पिघला लोहा ट्रांसफर किया जा रहा था। उसी दौरान लेडल में पंक्चर हो गया, जिससे लोहा नीचे गिर पड़ा। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने एक बार फिर प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बाल-बाल बचे कर्मचारी :

घटना के तुरंत बाद लेडल को मरम्मत के लिए भेजा गया है। हालांकि किसी भी कर्मचारी को चोट नहीं आई है।
बोकारो स्टील प्लांट के चीफ कम्युनिकेशन ऑफिसर मणिकांत धान ने बताया कि लेडल में मामूली छेद था, लेकिन घटना में किसी तरह की जानमाल की क्षति नहीं हुई है। प्रबंधन सुरक्षा मानकों में सुधार लाने पर लगातार काम कर रहा है।

पहले भी हो चुका है हादसा :

इससे पहले 28 सितंबर को प्लांट के SMS-2 विभाग में बड़ा हादसा हुआ था। जब लेडल में पिघला लोहा ले जाते समय क्रेन की पुली टूट गई थी। उस घटना में आग लगने से तीन मजदूर झुलस गए थे, जिनमें से दो की मौत हो गई थी, जबकि एक का इलाज अभी भी जारी है। मृतक कर्मियों के परिजनों को BSL प्रबंधन ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिया है।

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

Bihar Teacher Training University 2026: Teacher’s Day पर सम्राट चौधरी का...

Bihar Teacher Training University 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...