एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष शमीम अख्तर के घर पर एनआईए का छापा

Nalanda-एसडीपीआई अध्यक्ष शमीम अख्तर – एनआईए की टीम ने सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज मोहल्ला में (SDPI) एसडीपीआई

के प्रदेश अध्यक्ष शमीम अख्तर के घर पर छापेमारी की है.

हालांकि उस वक्त वह अपने घर पर मौजूद नहीं थे.

जिसके बाद उनके के छोटे भाई दानिश को हिरासत में लेकर पुलिस स्थानीय थाना सोहसराय पहुंची.

जहाँ से पूछताछ के बाद कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करा उसे छोड़ दिया गया.

केन्द्रीय एजेंसियों को अपनी कठपुतली बना चुका है केन्द्र -एसडीपीआई अध्यक्ष शमीम अख्तर

एसडीपीआई अध्यक्ष शमीम अख्तर एनआईए की टीम के जाने के बाद अपने घर पहुँचे.

उन्होंने ने कहा कि 13 जुलाई को फुलवारी शरीफ में की गयी

छापेमारी के संबंध में ही एनआई की टीम सर्च वारंट लेकर पहुंची थी.

इस दौरान वह केंद्र सरकार पर काफी हमलावर दिखे.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ईडी, एनआईए, सीबीआई को अपनी

कठपुतली बनाकर लोगों को परेशान करने का काम कर रही है.

पुलवारीशरीफ की घटना के बाद हो रही है एसडीपीआई अध्यक्ष शमीम अख्तर के घर पर छापेमारी

यहां बतला दें कि फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों के पास से मिले

दस्तावेज के आधार पर एनआईए बिहार के कई जिलों में छापेमारी कर रही है.

इसी कड़ी में एनआईए की टीम नालंदा पहुंची थी.

इस बीच (SDPI) एसडीपीआई अध्यक्ष काफी आक्रमक दिखें.

उन्होने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा यह बात कही गयी है कि

सभी क्षेत्रीय पार्टियों का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा, यही भाजपा की वास्तविक सोच है.

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...