जयपाल सिंह स्टेडियम के बाहर शुरू होगा नाइट मार्केट

रांची: केंद्र सरकार के निर्देश पर छठ के बाद रांची नगर निगम जयपाल सिंह स्टेडियम के पूर्वी छोर पर नाइट मार्केट शुरू करेगा. यहां लोग लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे. यह मार्केट शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक चलेगा.

इसको लेकर नगर निगम के अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन ने गाइडलाइन जारी की है. इसके तहत यहाँ लगने वाली सभी दुकानें मूवेबल होंगी. यानी रात रात 10 बजे के बाद सभी अपनी दुकानों को साथ में लेकर चले जायेंगे.

निगम लेगा निर्धारित राशि यहां दुकान लगाने वालों से रांची नगर निगम हर माह निर्धारित राशि लेगा. इस राशि से ही इस मार्केट की साफ-सफाई सहित अन्य सारे कार्य किये जायेंगे. इन शर्तों का करना होगा पालन

यहां दुकान लगाने वाले सभी दुकानदारों को दो डस्टबिन रखना होगा. दुकान से निकलनेवाले कचरे को डस्टबिन में ही डालना होगा. जो दुकानदार निगम की इस गाइडलाइन का पालन नहीं करेंगे, उनका आवंटन रद्द कर दिया जायेगा.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img