टीबी मुक्त यूपी को रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स और शिक्षाविद् CM Yogi के आह्वान पर बनेंगे ‘निक्षय मित्र’

डिजिटल डेस्क : टीबी मुक्त यूपी को रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स और शिक्षाविद् CM Yogi के आह्वान पर बनेंगे ‘निक्षय मित्र’। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘टीबी मुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में टीवी मुक् यूपी के लिए CM Yogi आदित्यनाथ ने अब एक अभिनव पहल की है। CM Yogi ने रिटायर हो चुके ब्यूरोक्रेट्स (आईएएस व आईपीएस) और पूर्व कुलपतिगणों सह शिक्षाविदों व अन्य वरिष्ठ नागरिकों को ‘निक्षय मित्र’ की बड़ी जिम्मेदारी दी है। ‘निक्षय मित्र’ के रूप में ये वरिष्ठ नागरिक ‘टीबी उन्मूलन’ के प्रयासों में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए सहयोग करेंगे।

CM Yogi बोले – स्वस्थ भारत से ही होगा समर्थ भारत का निर्माण

गुरुवार को CM Yogi ने इस संबंध में सभी के साथ बैठक की और टीबी मुक्त उत्तर प्रदेश अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग का आह्वान किया। इस विशेष बैठक में CM Yogi ने रिटायर्ड आईएएस, आईपीएस और पूर्व कुलपतिगणों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के ‘टीबी मुक्त भारत’ के संकल्प के बारे में जानकारी दी।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…स्वस्थ भारत से ही समर्थ भारत का निर्माण संभव है और जब भारत समर्थ होगा तभी शक्तिशाली होगा। …विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2030 तक विश्व को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा था, जिसे मिशन मोड में लेते हुए प्रधानमंत्री जी ने भारत के लिए वर्ष 2025 तक का लक्ष्य रखा है।

…विश्व में सबसे अधिक टीबी रोगी भारत मे हैं और भारत को टीबी मुक्त करने के लिए सबसे बड़ी आबादी के राज्य उत्तर प्रदेश में टीबी उन्मूलन अनिवार्य है’।

गुरूवार को यूपी के एक कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ।
गुरूवार को यूपी के एक कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ।

CM Yogi बोले – निःक्षय पोषण योजनान्तर्गत यूपी में 27  लाख टीबी मरीजों को दिए गए 775 करोड़ रुपये

CM Yogi आदित्यनाथ ने टीबी उन्मूलन की दिशा में पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश में हुए प्रयासों की भी जानकारी दी। CM Yogi ने कहा कि – ‘…आज उत्तर प्रदेश में टीबी रोगियों की जाँच पहले के मुकाबले चार गुना हो गयी है। नैट एवं एक्सरे मशीनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रदेश में टीबी उपचार की सफलता दर पिछले चार वर्षों में 79 प्रतिशत से बढ़कर 92 प्रतिशत हो गयी है।

… निःक्षय पोषण योजनान्तर्गत डीबीटी के माध्यम से लगभग 27 लाख टीबी रोगियों के खाते में 775 करोड़ रुपये की धनराशि का भुगतान हो चुका है। इसी तरह, फेफड़े के टीबी रोगियों के साथ रहने वालों को टीबी रोग न हो, उन्हें टीबी से बचाव का उपचार दिया जा रहा है।

…टीबी उन्मूलन अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी के लापता रोगियों को खोजना, टीबी की मृत्यु दर को कम करना एवं स्वस्थ व्यक्तियों को टीबी के संक्रमण से बचाना है। प्रदेश को टीबी मुक्त करने के लिए प्रदेश सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है और प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी अति आवश्यक है’।

गुरूवार को लखनऊ में रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स और पुर्व वाइस चांसलरों संग बैठक में सीएम योगी
गुरूवार को लखनऊ में रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स और पुर्व वाइस चांसलरों संग बैठक में सीएम योगी

CM Yogi ने बताया – 45 हजार से अधिक निःक्षय मित्रों ने यूपी के 1372 ग्राम पंचायतों को कराया टीबी मुक्त

इसी क्रम में प्रदेश सरकार के नए -नए पहल के सामने आ रहे सकारात्मक परिणामों का भी CM Yogi ने जिक्र किया। CM Yogi ने बताया कि – ‘…फेफड़े के टीबी रोगियों के साथ रहने वालों को टीबी रोग न हो, उन्हें टीबी से बचाव का उपचार दिया जा रहा है। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में जनभागीदारी के तहत अब तक 45 हजार से अधिक निःक्षय मित्रों द्वारा टीबी रोगियों को गोद लिया गया है और प्रदेश की 1372 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है।

…यह सबका साझा दायित्व है कि कोई भी टीबी का रोगी छूटने न पाये और जिनको भी टीबी से ग्रसित पाया जाये, उनको तत्काल सही और निरंतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जाये। उनको अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराया जाए और कोई न कोई निःक्षय मित्र उनसे जुड़कर उनका सहारा बने। इसके साथ ही उनके परिवार के शेष सदस्यों की भी जांच कराकर उचित चिकित्सा परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाए।

गुरूवार को यूपी के एक कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ।
गुरूवार को यूपी के एक कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ।

…टीबी रोगी समाज का अंग हैं, समाज में उनको सम्मान प्रदान कराया जाना, हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। निक्षय मित्र के रूप में सभी सेवानिवृत्त आईएएस-आईपीएस और पूर्व कुलपतिगण टीबी मरीजों को गोद लें, उन्हें उपचार के बारे में जानकारी दें और समुचित सहायता उपलब्ध कराएं।

…आप सभी ने लंबे समय तक समाज के बीच कार्य किया है। सभी सुदीर्घ अनुभव रखते हैं। अब सेवानिवृत्ति के बाद आप सभी इस राष्ट्रीय मिशन में सहयोग कर सकते हैं’। बैठक के अंत में बैठक में उपस्थित सभी रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स और कुलपतिगणों ने सीएम योगी के आह्वान के लिए आभार जताया और सहयोग के लिए शपथ भी लिया।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img