6 महीने पहले केन्द्र सरकार ने दे दिया है 75 करोड़ रुपए- निशिकांत दुबे
गोड्डा : तालाब में तब्दील सड़क पर धरना पर बैठीं दीपिका पांडेय सिंह को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे
ने ट्वीट किया है. निशिकांत ने ट्वीट कर कहा कि महगामा की कांग्रेस विधायक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ धरने पर बैठीं हैं.
यह नेशनल हाइवे स्टेट पथ निर्माण विभाग रख रखाव करता है.
इसका पैसा केन्द्र सरकार ने 75 करोड़ 6 महीने पहले दे रखा है.
दूसरे ट्वीट पर उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को टैग करते हुए कहा कि
यह आंदोलन झारखंड सरकार के खिलाफ है या बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ है.
धरने पर बैठी विधायक दीपिका पांडेय सिंह

बता दें कि पीरपैंती मुख्य मार्ग एनएच 133 फिरोजपुर के समीप सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया है.
जल जमाव होने के कारण राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है.
जिसको लेकर महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने अहले सुबह बीच सड़क पर
पानी में धरने पर बैठ गईं और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.
मैं सदन तक का इंतज़ार नहीं करूंगी- दीपिका पांडे सिंह
कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा आज यह मजबूरी है कि जनप्रतिनिधियों को
खुद सड़क पर उतरना पड़ रहा है. यह भी गंगा जल है, जो नदी नहीं सड़क पर है.
यह मांग सड़क से शुरू हुई है और मैं सदन तक का इंतज़ार नहीं करूंगी.
आज से अनिश्चित समय तक मैं यही रहूंगी जब तक काम शुरू नहीं होता. मुझे जनता ने भरोसे से प्रतिनिधि चुना है.
मुझे जनता ने भरोसे से प्रतिनिधि चुना है- विधायक
विधायक दीपिका पांडे सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि जुमले की बात करने के लिए नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत की बात और काम करने के लिए चुना गया है. सरकार की छवि को खराब करने की मंशा मेरी नहीं है, लेकिन इसके सिवा कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है. कोई भी व्यक्ति ऐसी परिस्थिति में जनता के हाल को अगर खुद पर अमल करके देखे तो सच समझ आएगा. उन्होंने कहा कि इस मामले पर हमने अधिकारियों से भी बात की लेकिन उन्होंने इसे जरूरी नहीं समझा. जिसके बाद मजबूरन हमें तालाब बने एनएच पर धरना देना पड़ा. बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अभी दो दिवसीय दौरे पर संथाल में हैं और ये मामला भी संथाल की है.
Highlights


