राजभवन पहुँचे नितिन नबीन, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद राज्यपाल से की मुलाकात
पटना : राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पटना पहुँच नितिन नबीन का एयर पोर्ट से मिलर स्कूल तक जमकर हुआ स्वागत। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री दिलीप जायसवाल, बीजेपी प्रदेश संजय सारावगी सहित बीजेपी के दिग्गज मंत्रियों और सांसदों ने किया स्वागत। एयरपोर्ट पर स्वागत और रोड शो के बाद पटना के मिलर हाईस्कूल प्रांगण मे राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ सम्मान समारोह।

राज्यपाल ने नये दायित्व के लिये बधाई और शुभकामना दी
वहीं नितिन नबीन में राजभवन जाकर राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल ने इस अवसर पर गुलदश्ता भेंट किया और उनके अगले सफऱ की बधाई और शुभकामनाये दी। नितिन नबीन के साथ बीजेपी के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा सभी दिग्गज मंत्री भी मौजूद थे।


