राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली पटना आ रहे हैं नितिन नवीन, BJP की तरफ से जोरदार तैयारी, पोस्टर से पटा सड़क

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन आज यानी नौ फरवरी को पटना आ रहे हैं। बीजेपी के तरफ से भव्य तैयारी की गई है। राजधानी पटना की सड़कों को पोस्टर से पाट दिया गया है। उनके स्वागत को लेकर राजधानी पटना में खास तैयारियां की गई हैं। पटना एयरपोर्ट से लेकर बापू सभागार तक पूरे रास्ते को होर्डिंग, पोस्टर और बैनरों से सजाया गया है। कई जगहों पर स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाए गए हैं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करेंगे। पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बनाया गया है।

बापू सभागार में भव्य अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे नितिन नवीन

जानकारी के अनुसार, नितिन नवीन के बिहार आने को लेकर पार्टी द्वारा बापू सभागार में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है। जिसमें पूरे बिहार से पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में नितिन नवीन कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और सीधे संवाद करेंगे। वह संगठन को मजबूत करने का संदेश देंगे और पार्टी को आगे बढ़ाने की रणनीति पर भी बात करेंगे। कार्यक्रम के बाद नितिन नवीन लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके साथ ही उनके दौरे का सामाजिक और भावनात्मक पक्ष भी सामने आएगा।

10 फरवरी को विधानसभा जाएंगे नितिन

आपको बता दें कि बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। 10 फरवरी को नितिन नवीन विधानसभा भी जाएंगे। जहां पार्टी नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। वह बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, इसलिए इसके बाद अपने क्षेत्र बांकीपुर जाएंगे और आम लोगों से मुलाकात करेंगे।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल रात दिल्ली लौट जाएंगे

बताया गया है कि वह कल रात दिल्ली लौट जाएंगे। गौरतलब है कि 20 जनवरी को नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। इससे पहले जब वह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने थे, तब भी पहली बार पटना आने पर एयरपोर्ट से मिलर स्कूल मैदान तक भव्य रोड शो और अभिनंदन समारोह हुआ था। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार आगमन पर फिर से बड़ा स्वागत और संगठनात्मक बैठकों की तैयारी की गई है।

यह भी पढ़े : नितिन नवीन 2 दिनों के प्रवास में 9 फरवरी को आएंगे पटना

Saffrn

Trending News

ECL स्टील लिमिटेड ने 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा माह सफलतापूर्वक किया संपन्न,...

Desk: 30 मार्च 2026: ईएसएल स्टील लिमिटेड ने 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह का सफलतापूर्वक समापन किया, जो संगठन में मजबूत सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा...

एकदिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे विजय सिन्हा, जिला प्रशासन की तरफ...

लखीसराय : स्थानीय विधायक सह बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एकदिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जहां लखीसराय के डीएम मिथलेश मिश्र ने फूलों...

LPG Price Hike Update: मिडिल ईस्ट संकट का असर, कमर्शियल सिलेंडर...

 मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 220 रुपये तक बढ़े, जानें नए रेट और आम लोगों पर असर।LPG...

Crime News: ज्वेलर ने 13 साल के बच्चे से करवाई 15...

 रांची के हिनू में ज्वेलरी दुकानदार ने 13 साल के बच्चे को बहला-फुसलाकर 15 लाख के जेवर चोरी कराए, डोरंडा थाना में मामला दर्ज।Crime...

New Financial Year Update: नया वित्त वर्ष शुरू, टैक्स, बैंकिंग, टोल...

 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष लागू, टैक्स, टोल, पैन कार्ड, रेलवे और फ्लाइट सेवाओं में कई बड़े बदलाव, जानें आपके ऊपर क्या असर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img