Advertisment

नितिन नवीन 2 दिनों के प्रवास में 9 फरवरी को आएंगे पटना

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आगामी नौ फरवरी को पटना आएंगे। उनके पटना आगमन पर भाजपा के द्वारा उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन की तैयारी है। ‎भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना आगमन और उसकी तैयारियों को लेकर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने की।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने की

‎बैठक में बिहार के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के अलावा प्रदेश के पदाधिकारी, विभिन्न मंच, मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मीडिया, सोशल मीडिया के पदाधिकारी और अलग-अलग जिलों से आए पदाधिकारी शामिल हुए। ‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नौ फरवरी को पटना आएंगे और 10 फरवरी को वापस लौट जाएंगे। आगामी नौ फरवरी को उनके बापू सभागार में प्रस्तावित कार्यक्रम सहित अन्य आगामी आयोजनों की तैयारियों, आपसी समन्वय एवं संगठनात्मक व्यवस्थाओं को लेकर आज की बैठक में विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई।

Sanjay Nitin 2 22Scope News

नितिन नवीन अपने 2 दिनों के पटना प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिनों के पटना प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बैठक में उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में घोषित होने के बाद नितिन नवीन का पटना में पहला आगमन हो रहा है, यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है और सभी लोगों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

Sanjay Nitin 1 22Scope News

राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों व सफल संचालन के लिए 4 सदस्यीय एक टीम गठित की गई है

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों और सफल संचालन के लिए चार सदस्यीय एक टीम गठित की गई है। जिसमें प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, लाजवंती झा, शिवेश राम और प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभु शामिल हैं। ‎राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना आगमन और उनके स्वागत और अभिनंदन के लिए उस दिन विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पटना पहुंचेंगे।

यह भी पढ़े : कृषि मंत्री ने कहा- छह से आठ फरवरी तक गांधी मैदान में भव्य बागवानी महोत्सव 2026…

अंशु झा की रिपोर्ट

Reliance Foundation Scholarship 2026-27: छात्रों के लिए बड़ी खबर! Reliance Scholarship...

Reliance Foundation Scholarship 2026-27, मुंबई: हायर एजुकेशन (उच्च शिक्षा) ले रहे छात्रों के लिए रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन शुरू हो गए...

Manav Devi Inter College Freshers Welcome: नई दोस्ती, नए सपने… मानव...

Manav Devi Inter College Freshers Welcome: मानव देवी डेडीकेटेड इंटर कॉलेज में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्रम आयोजित किया...

ONGC Foundation Day 2026: बोकारो में ONGC का 71वां स्थापना दिवस,...

ONGC Foundation Day 2026, बोकारो: ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो के कार्यालय परिसर में शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को महारत्न ओएनजीसी का 71वां स्थापना दिवस...