JDU विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

पटना : बिहार में नई सरकार की तस्वीर अब साफ हो गई है। नीतीश कुमार ही बिहार के अगले सीएम बनेंगे, जबकि सम्राट चौधरी को विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम का पद मिलेगा। दरअसल, जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक दल की बैठक में जहां नीतीश कुमार को नेता चुन लिया गया है। वहीं सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायकों का नेता, जबकि विजय कुमार सिन्हा को उप नेता चुना गया है। इसके बाद दोपहर तीन बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए की संयुक्त बैठक होगी। इस बैठक में सभी घटक दलों के विधायक शामिल होंगे और औपचारिक रूप से एनडीए का नेता चुना जाएगा।

नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से NDA का नेता चुना जाएगा – सूत्र

सूत्र बता रहे हैं कि इस बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुना जाएगा। इसके बाद कल यानी गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस तरह नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार की बागडोर संभालेंगे। वहीं सूत्रों के मुताबिक, बिहार की नई सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा दो उपमुख्यमंत्री और लगभग 18 से 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं। उपमुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी कोटे से दो नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। जबकि जदयू और अन्य छोटे सहयोगियों को भी उचित प्रतिनिधित्व मिलने की बात कही जा रही है।

Nitish JDU 2 1 22Scope News

Nitish JDU 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : आज इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश, संभावित मंत्रियों की सूची तैयार…

लूटकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाइक, मोबाइल के...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस को साहेबगंज थाना क्षेत्र में हुई लूटकांड के खुलासे में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन...

ONGC Bokaro ने शुरू किया स्वच्छता पखवाड़ा, 15 जुलाई तक चलेंगे...

Bokaro News: एसेट मैनेजर राजीव कुमार सिन्हा ने मंगलवार को ONGC CBM एसेट, बोकारो में 1 जुलाई से 15 जुलाई, 2026 तक चलने वाले...

BJP कार्यालय के बाहर लाइब्रेरियन भर्ती की वैकेंसी को लेकर अभ्यर्थियों...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार प्रदेश कार्यालय के बाहर लाइब्रेरियन भर्ती की वैकेंसी को लेकर अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान...