Tuesday, August 26, 2025

Related Posts

‘नीतीश कुमार हो गए हैं रिटायर, अब होश में नहीं है…’

मोतिहारी : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद यात्रा के पांचवें चरण की यात्रा और विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पूर्वी चंपारण पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजनीतिक रूप से रिटायर कर देते हुए कहा नीतीश कुमार अब रिटायर हो गए हैं वह अब होश में नहीं है। रिटायर्ड अधिकारी अब बिहार सरकार चल रहा है। उनके अगल-बगल दिल्ली और पटना के रहने वाले लोग अब उनको गाइड कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी यात्रा पर करोड़ों और अरबों रुपए की राशि खर्च की जा रही है। अब तो वह यात्रा में भी नहीं बोल पा रहे हैं। राजनीतिक बयानबाजी को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी करवा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार के इधर-उधर जाने की अटकलें पर सफाई के बाद तेजस्वी यादव लगातार हमलावर हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को रिटायर्ड करार दिया है। साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा का मामला हो या कई और मामले हो अब मुख्यमंत्री लगातार चुप्पी साधे रहते हैं।

यह भी देखें :

वहीं प्रशांत किशोर के बीपीएससी मामले में अनशन को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि किसके कहने पर जदयू पार्टी में आए थे। वह किसके इशारे पर काम कर रहे हैं, हम सभी जानते हैं। अनशन में वैनिटी वैन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वैन को हीरो और हीरोइन इस्तेमाल करते हैं। हमलोग को पता है कि किस डायरेक्टर के इशारेपर यहां पर एक्टिंग किया जा रहा है। छात्रों को पिटवाने का काम यह तमाम लोग कर रहे हैं। हम सभी ने इस मुद्दे को विधानसभा के पटल पर रखा था। आने वाले समय में हमारी सरकार बनेगी तो हम महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए कई सारी योजनाएं भी लाएंगे।

यह भी पढ़े : Patna: यात्रा पर निकलने से पहले प्रशांत किशोर और पप्पू यादव पर जम कर बरसे तेजस्वी, कहा…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

134,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
587,000SubscribersSubscribe