रोहतास: सासाराम के सांसद मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार के बयान पर कटाक्ष करते हुए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से तुलना की है। सासाराम के सांसद मनोज कुमार ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में जो एकनाथ शिंदे के साथ किया वही काम भाजपा बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ भी करेंगे। इस बात का अहसास उन्हें हो रहा है इसलिए उनके बेटे निशांत ने लोगों से मांग की है कि जदयू को अधिक से अधिक सीट पर जीत दिलाएं साथ ही उन्होंने एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा नीतीश कुमार को घोषित करने की मांग की है।
बेगूसराय में Congress प्रदेश अध्यक्ष के सामने भड़के कार्यकर्ता, मंच पर ही…
निशांत के इस बयान में कुछ न कुछ बात तो जरुर है। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सीएम नीतीश को लाडले कहे जाने पर कहा कि लाडले मुख्यमंत्री के लाडले पुत्र अभी से उन्हें सीएम घोषित करने की मांग कर रहे हैं लेकिन नीतीश कुमार 2025 में एक्स हो जायेंगे क्योंकि इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ बिहार में सरकार बनाने जा रहा है। Nitish Kumar हो या उनके पुत्र निशांत कुमार, दोनों की एक राशि है और दोनों में से किसी की भी आगामी विधानसभा चुनाव में नहीं चलने वाली है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- BJP कोर कमिटी की बैठक शुरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ इन बातों पर हो सकती है चर्चा
Rohtas से सलाउद्दीन की रिपोर्ट
Highlights


