PM मोदी के साथ मंच साझा करेंगे नीतीश कुमार

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार में हर घंटे सियासी पारा बदल रहा है। खबर आ रही है कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ जा सकते हैं। साथ ही यह भी खबर निकलकर सामने आ रही है कि 28 जनवरी को शपथ ग्रहण हो सकता है। वहीं बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी फिर से डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच साझा करेंगे। चार जनवरी को चंपारण में होने वाले कार्यक्रम में मोदी के साथ नीतीश कुमार मंच साझा करेंगे। पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण के प्रशासन ने तैयारी शुरू की। प्रधानमंत्री मोदी कई योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साथ दिखेंगे।

बता दें कि पीएम मोदी चार फरवरी को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का रिफिल सेंटर का उद्घाटन करेंगे। बेटियां और सुगौली रेलवे स्टेशन का 400 करोड़ रुपए की लागत से जीणाेद्धार का शिलान्यास रखा जाएगा। मोतिहारी से बेतिया की सड़क का चौरीकरण का लोकार्पण होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा।

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट 

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...