
Nitish Kumar फिर एक बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए नजर आएंगे. बिहार विधानसभा में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख 20 नवंबर तय की गई है. पहली बार बिहार में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित की जा रही है. यह भव्य शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित की गई है. बता दें, शपथ ग्रहण समारोह के दौरान गांधी मैदान में पीएम मोदी समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. बिहार में शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को सुबह 11:30 बजे शुरू होगा. आप इस कार्यक्रम को 22 स्कोप टीवी के साथ साथ 22 स्कोप यूट्यूब पर भी लाइव देख सकते हैं. तो शपथ ग्रहण के दौरान 22स्कोप के साथ जुड़ना ना भूले.
Nitish Kumar का शपथ ग्रहण यहां देख सकते हैं लाइव
लाइव टीवी: https://22scope.com/live-tv/
22स्कोप नेटवर्क यूट्यूब: https://www.youtube.com/results?search_query=22+scope+news
ICC Ranking: देखें तीनों फॉर्मेट के टॉप-10 खिलाड़ियों की सूची, इतने भारतीय हैं इस लिस्ट में शामिल
उत्सव की तरह की जा रहा है शपथ ग्रहण की तैयारी
मीडिया से बात करते हुए बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस तरह का शपथ ग्रहण समारोह पहली बार हो रहा है. पटना सहित पूरे बिहार में उत्सव का माहौल बना हुआ है. इससे पहले भी इस गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हुए हैं. मगर इस बार काफी धूमधाम के साथ शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की जा रही है. इस बार का शपथ ग्रहण समारोह काफी भव्य होगा. शपथ ग्रहण समारोह उत्सव की तरह किया जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें, एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज की है. चुनाव में एनडीए ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए 243 में से 202 सीट अपने नाम की. जिसमें से बीजेपी (89) जेडीयू (85) लोजपा (रामविलास) (19) और अन्य (9) सीटें मिली. वहीं महागठबंधन के खाते में महज 35 सीटें आईं. अब बिहार में फिर एक बार पांच साल तक एनडीए की सरकार रहेगी.
Highlights




