बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, अन्तर्राज्यीय वांछित अपराधी आलोक कुमार उर्फ छोटू गिरफ्तार

पटना. बिहार एसटीएफ (STF) ने अपराधियों पर सफलता हासिल करते हुए अन्तर्राज्यीय वांछित अपराधी आलोक कुमार उर्फ छोटू कुमार उर्फ संजू बाबा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी विदुपुर थाना क्षेत्र (वैशाली) में छापामारी के दौरान की गई।

बिहार STF ने अन्तर्राज्यीय वांछित अपराधी को पकड़ा

पुलिस के अनुसार, आलोक कुमार सिलीगुड़ी थाना कांड संख्या 414/25, दिनांक 22.06.2025, धारा 310(2)/311 BNS एवं 25/27/35 आर्म्स एक्ट में वांछित था।

सिलीगुड़ी में ज्वेलरी दुकान से लूट का मुख्य आरोपी

पुलिस के अनुसार, 22 जून 2025 को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में स्थित बिधान ज्वेलर्स में हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की थी। इसमें बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण लूट लिए गए थे। इस संगठित लूट की वारदात में आलोक कुमार की संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद वह फरार चल रहा था।

दो राज्यों में दर्ज हैं मामले

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पश्चिम बंगाल तथा बिहार दोनों राज्यों में लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के 3 से अधिक मामले दर्ज हैं। STF की टीम लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...

Khalari Crime Review Meeting: खलारी में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, सक्रिय...

Khalari Crime Review Meeting: क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित मामलों के जल्द निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...