Advertisement
Advertisement

शराबबंदी पर जीतन राम मांझी को नीतीश कुमार का जवाब

सीएम नीतीश ने इंजीनियरिंग कॉलेज का किया उद्घाटन

खगड़िया : शराबबंदी पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा उठाये सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जवाब दे दिया है. उन्होंने कहा कि जब शराबबंदी कानून बिहार में लागू किया गया तब सभी ने इसका समर्थन किया था. इसके बाद 2018 में राज्य में हमने सर्वे कराया, जिसमें एक करोड़ 64 लाख लोगों ने इसका समर्थन दिया था.

वहीं डब्ल्यूएचओ ने भी इसका सर्वे कराया और सरकार के द्वारा लागू किये गए शराबबंदी कानून का समर्थन दिया. सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार में 90 प्रतिशत लोग शराबबंदी का समर्थन कर रहे हैं, सिर्फ 10 प्रतिशत ही ऐसे लोग हैं जो इसका विरोध कर रहे हैं. शराबबंदी कानून राज्य में रद्द नहीं होगा. उक्त बातें सीएम नीतीश ने समाधान यात्रा के दौरान कही.

शराबबंदी: इंजीनियरिंग कॉलेज का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा के क्रम में आज खगड़िया का दौरा किया. उन्होंने अलौली प्रखंड के कामथान गांव में जाकर योजनाओं को देखा और ग्रामीणों से बात की. इसके बाद इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन किया और परिसर के विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया.

cm nitish1 4 22Scope News

पासवान परिवार पर तंज कसा

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पासवान परिवार पर तंज कसा. वहीं चिराग पासवान के हमले का जवाब देते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि वे चाहे जो भी बोले, लेकिन उनके गांव तक जाने का इंतजाम हमने ही करवाये हैं. हमने ही रामबिलास पासवान के घर तक जाने का रास्ता बनवाया. उनके गांव शहरबन्नी जाने के लिए पुल बनवाया.

चिराग पासवान लगातार सीएम नीतीश पर हमलावर हैं. समाधान यात्रा पर सवाल खड़े कर चुके हैं. इसका जवाब आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया. सीएम से पूछा गया कि रामविलास पासवान का गांव इसी इलाके में पड़ता है. आपने ही उनके गांव शहरबन्नी जाने के लिए पुल बनावाया था. इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि अरे भाई उन लोगों का घरवा तो है ही. वहां पर जाने का इंतजाम हम ही न करवाएं. आप लोग पता कर लीजिएगा, अभी कोई कुछ बोले मेरे बारे में, अभी जान लीजिए वहां जाने का रास्ता हमने ही बनवाये हैं. जेडीयू विधायक से भी हामी भरवाई.

शराबबंदी: जेडीयू विधायक संजीव कुमार की तरफ किया इशारा

परबत्ता से जेडीयू विधायक संजीव कुमार की तरफ इशारा करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि आप इनसे पूछ लीजिए. सामाधान यात्रा में मिले फीडबैक पर कहा कि बहुत अच्छा काम हो रहा है. सब जगह विकास हो रहा है. हम यही देखने आ रहे हैं कि काम पूरा हुआ है या नहीं. आगे क्या काम करना है, यही देखने के लिए आए हैं.

रिपोर्ट: अनिश कुमार

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...