25 को तीन कार्यक्रमों में अमित शाह होंगे शामिल: नित्यानंद

PATNA : केंद्रीय मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को बिहार में आयोजित तीन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आ रहे हें. पहला पश्चिमी चंपारण के लोरिया में साहू जैन उच्च विद्यालय के प्रांगण में, बाल्मीकि नगर की जनता के बीच उनका कार्यक्रम होगा. दूसरा पटना के बापू सभागार में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर किसानों से बात करेंगे और पटना सिटी तख्त हरमंदिर साहिब में जाएंगे. यह जानकारी केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने पटना में संवाददताओं को दी. उन्होंने बताया कि अमित शाह के आगमन की तैयारी आम लोग भी कर रहे हैं. लोगों में काफी उत्साह है.

nityanand rai 2 22Scope News


तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार की बातों पर किसी को भरोसा नहीं: नित्यानंद


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नित्यानंद राय की बातों पर किसी को भी भरोसा नहीं है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की बातों से लोगों के बीच भ्रम फैल चुका है. यह बातें उन्होंने तेजस्वी यादव के 2025 में मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव क्या बोलेंगे और क्या करेंगे यह किसी को पता नहीं.


अमित शाह : ‘बिहार में बढ़ते अपराध से हो रहा राज्य को नुकसान’


नित्यानंद राय ने कहा कि महागठबंधन की आपसी लड़ाई में बिहार के लोगों को नुकसान हो रहा है. बिहार की विधि व्यवस्था खराब हो चुकी है हत्या लूट बलात्कार अपहरण डकैती जैसी घटना खुलेआम हो रही है. बिहार में अब उद्योगपतियों से रंगदारी मांगने का सिलसिला शुरू हो चुका है. ऐसे में उद्योगपति भी यहां उद्योग नहीं लगाना चाहते थे. ऐसे हालात में बेरोजगारी कैसे खत्म होगी. उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार चाहेंगे तो केंद्र भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में राज्य सरकार का साथ देगी.

रिपोर्ट : राजीव कमल

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img