‘संगठनात्मक गतिविधियों के दौरान किसी भी पहलू को नहीं किया जाएगा अनदेखा’

पटना : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी की आगामी कार्ययोजनाओं एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों को लेकर बैठक को आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से सक्रिय सदस्यता और संगठनात्मक चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया सहित सभी जिला अध्यक्ष , चुनाव अधिकारी और चुनाव से जुड़े प्रदेश पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों के दौरान किसी भी पहलू को अनदेखा नहीं किया जाएगा। हर स्तर पर पार्टी को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेगा। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने साफ लहजे में कहा कि 15 से 30 दिसंबर तक प्रत्येक जिला को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दो बार जिला की जिम्मेदारी संभालने वालों को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

'संगठनात्मक गतिविधियों के दौरान किसी भी पहलू को नहीं किया जाएगा अनदेखा'

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक बूथ अध्यक्ष का गठन होगा और 1 से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव करा लिया जाएगा।भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने यह भी कहा कि संगठन विस्तार को लेकर जिम्मेदारियां सभी को सौंपी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण है और अभी से ही इसमें लगने की जरूरत है। कार्यक्रम पर विस्तारपूर्वक चर्चा प्रदेश महामंत्री सह प्रदेश चुनाव अधिकारी राजेश वर्मा ने किया। इस बैठक में जीवेश मिश्रा, सजल झा, राधामोहन शर्मा एवं अन्य सम्मानीयजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : BJP ने बाबा साहेब के आदर्शों को वास्तविकता में बदला – दिलीप जायसवाल

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...