जी नहीं, यह पंचायत चुनाव का नामांकन है

मुंगेरः संग्रामपुर प्रखंड का कटियारी पंचायत से पंचायत समिति प्रत्याक्षी  इंदु देवी का नामांकन इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल इंदु देवी ने जिस तरह गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़े के साथ नामांकन किया और गाड़ियों का काफिला जुटाया वह लोक सभा और विधान सभा का नामांकन की याद दिला रहा है या यों कहे कि लोक सभा और विधान सभा के नामांकन को भी पीछे छोड़ रहा है.

Panchayat 02 fianl 22Scope News

नामांकन की तस्वीरें और वीडियो इस बात का जीता-जागता गवाह है कि किस प्रकार आदर्श अंचार सहिंता की धज्जियां उड़ाई गई. फूल से सजे ओपन जीप में माला और गुलाब से लबरेज प्रत्याशी इंदु देवी हाथ जोड़ कर मतदाताओं का अभिनंदन कर रही है. वहीं प्रत्याशी के गाड़ी के आगे डीजे से प्रचार चल रहा है. डीजे के पीछे दर्जन भर बाइक सवार जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं और उपर से करीबन दो दर्जन से अधिक लग्जरी गाड़ियों का काफिला.

यह एहसास ही नहीं होता कि यह पंचायत समिति के सदस्य के लिए  किया जा रहा नामांकन है, लगता है कि इंदु देवी ने लोक सभा चुनाव फतह कर लिया हो.

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...