झारखण्ड का कोई भी विश्वविद्यालय देश के उत्कृष्ट विश्वविद्यालयों की सूची में नहीं है, हमें इसे गंभीरतापूर्वक लेना होगा: राज्यपाल

रांची: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज भवन द्वारा “University’s Vision and Strategy Development” विषय पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि झारखण्ड का कोई भी विश्वविद्यालय देश के उत्कृष्ट विश्वविद्यालयों की सूची में नहीं है।

हमें इसे गंभीरतापूर्वक लेना होगा एवं उन कारणों एवं विसंगतियों को दूर करना होगा जिसके कारण इनकी उत्कृष्टता में बाधा उत्पन्न हो रही है। शिक्षा के क्षेत्र में नित्य हो रहे बदलाव एवं तकनीकी विशिष्टताओं को भी अंगीकृत करना होगा। साथ ही लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रतिबद्ध होकर दूरदर्शिता एवं समर्पण की भावना के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि अब हमें सिर्फ राष्ट्रीय नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर भी खड़ा उतरना होगा।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय का लगभग 100 एकड़ के कैम्पस में शिफ्ट होना तय हुआ है, संरचना अंतराष्ट्रीय स्तर का होगा और विद्यार्थी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्द्धा कर सकेंगे।

राज्यपाल ने कहा कि भ्रष्टाचार कैंसर के समान होता है। किसी भी शिक्षण संस्थान में विकास के लिए वहाँ भ्रष्टाचारमुक्त वातावरण के साथ-साथ पारदर्शिता के साथ कार्य का होना आवश्यक है। कुलपति की नियुक्ति में सिर्फ एक मानदंड होगा- योग्यता, सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए नियुक्ति की जायेगी।

सारी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जो योग्य होंगे, उनकी नियुक्ति की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अन्य जगहों पर कटौती करते हुए छात्रहित में विश्वविद्यालय को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार राशि उपलब्ध कराती हैं ताकि विद्यार्थियों का भविष्य बन सके।

यह विश्वविद्यालय की ज़िम्मेदारी है कि इन राशि का उपयोग विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में करें। राज्यपाल ने कार्यशाला में भाग लेने वाले शिक्षाविदों से कहा कि सभी कठिनाइयों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए भविष्य का ऐसा रोडमैप बनाएं कि उस पर चलकर यहां के विश्वविद्यालय नित्य-नया मुकाम हासिल करें तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विकास हो।

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में वंचित वर्ग विशेषकर अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के लड़के/लड़कियों की सहभागिता को सुनिश्चित करें।

उन्होंने छात्रहित में एकेडमिक कैलेंडर के पालन हेतु निदेश दिया। उन्होंने पिछड़े सुदूरवर्ती क्षेत्रों में तकनीकी संस्थान की स्थापना की बात कही।
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने कहा कि राज्यपाल महोदय उच्च शिक्षा में गुणात्मक शिक्षा लाने हेतु सतत प्रयासरत है। शिक्षा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण साधन है।

उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रशासनिक सुधार तथा अनुशासन की बात कही। कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव एवं प्राध्यापकगण के द्वारा किए जाने वाले कार्यों का परिणाम दिखना चाहिए।

विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा के साथ रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयासरत रहें। उक्त अवसर पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने कहा कि विभाग द्वारा विश्वविद्यालय/महाविद्यालय को वित्तीय सहायता प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने वित्तीय अनुशासन पर बल दिया एवं यूजीसी के विभिन्न गाइडलाइन का उल्लेख किया। मंच संचालन एवं आभार व्यक्त राज्यपाल के विशेष कार्य पदाधिकारी (विश्वविद्यालय) डॉ० संजीव राय ने किया।

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

लोकेशन लोड हो रहा है...

Also Read

प्रथम झारखंड स्टेट ट्राइबल सांसद वुशु प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन,...

रांची. सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची स्थित जे.डी. बिरला सभागार में आयोजित प्रथम झारखंड स्टेट ट्राइबल सांसद वुशु प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आज गरिमामय...

Jharkhand Politics : रिम्स में दम तोड़ गया बिरहोर नवजात, मंत्री...

Jharkhand Politics Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में एक बिरहोर जनजाति के नवजात शिशु की मौत ने राजनीतिक पारा चढ़ा दिया...

Breaking : अहमदाबाद विमान हादसे पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताया...

BreakingRanchi : गुजरात के अहमदाबाद में हुई भीषण विमान दुर्घटना को लेकर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसे...

अहमदाबाद में विमान हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख,...

रांची. गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हो गया है। अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ होने के पांच मीनट बाद ही विमान हादसे...

जाति प्रमाण पत्र की जंग: SC छात्रों की समस्याओं पर राज्यपाल...

रांची: झारखंड में अनुसूचित जाति के छात्रों और समाज के सदस्यों को जाति और आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही भारी दिक्कतों और...

झारखंड में सरकारी अस्पतालों में यूट्यूबर्स और अनधिकृत मीडियाकर्मियों के प्रवेश...

रांची:राजधानी रांची सहित झारखंड के सभी सरकारी अस्पतालों में यूट्यूबर्स और बिना मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर अब पाबंदी लगा दी गई है।...

CM हेमंत की भाभी Sita Soren पर किडनैपिंग-रंगदारी का आरोप, Dhanbad...

रांची: CM हेमंत सोरेन की भाभी और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू Sita Soren की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।...

JSSC भर्ती परीक्षा दो चरणों में होगी, नियमावली में बड़ा बदलाव

रांची: JSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाएं अब दो चरणों—प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा—में आयोजित की जाएंगी। राज्य सरकार ने जेएसएससी परीक्षा...

दूसरे प्रयास में JPSC इंटरव्यू देकर लौटे सब-इंस्पेक्टर बोले– गरीबों को...

रांची : JPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2024 के इंटरव्यू राउंड से निकलने वाले उम्मीदवारों के अनुभव सामने आने लगे हैं। ऐसे ही एक...

रांची में VIP मूवमेंट के नाम पर ट्रैफिक रोका, बारिश में...

रांची : राजधानी रांची में वीआईपी मूवमेंट के नाम पर ट्रैफिक रोके जाने की एक घटना ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बारिश...

11वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की मेरिट लिस्ट हाईकोर्ट में चुनौती,...

रांची: झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को 11वीं जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की मेरिट लिस्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। यह सुनवाई...

यात्रियों की सहूलियत के लिए रांची रेल मंडल की पहल, कई...

रांची: गर्मी की छुट्टियों और यात्रा के बढ़ते दबाव को देखते हुए रांची रेल मंडल ने यात्रियों को राहत देने की दिशा में अहम कदम...

रांची में कोविड संक्रमण फिर बढ़ा: 27 सैंपलों में 7 पॉजिटिव,...

रांची: राजधानी रांची में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

झारखंड के 20 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात...

रांची: झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र...

सीएम हेमंत सोरेन से मिले जर्मनी के राजदूत, मुख्यमंत्री को जर्मनी...

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन एवं इकोनॉमी काउंसलर ने भेंट की। इस...

Ranchi: राजधानी में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: राजधानी में दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद महिला के शरीर...

झारखंड को मिली सौगात, मोदी कैबिनेट ने इन दो रेलवे परियोजनाओं...

Desk. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक हुई। इसमें रेल मंत्रालय की दो परियोजनाओं को मंजूरी...

अंतरराष्ट्रीय ‘चीनी ब्रिज’ प्रतियोगिता में सीयूजे के राहुल पंडित ने भारत...

रांची. झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के बीए-सुदूर पूर्व भाषा (चीनी भाषा) द्वितीय वर्ष के छात्र राहुल पंडित ने कॉलेज/ विश्वविद्यालय छात्रों के लिए आयोजित...

Ranchi: दो हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ जारी

Ranchi: खबर राजधानी रांची से है। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से दो हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा...

झारखंड पात्रता परीक्षा में भाषाई विवाद तेज़, पलामू-गढ़वा और खूंटी में...

रांची: झारखंड पात्रता परीक्षा (JTET 2025) को लेकर प्रदेश में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में आठ...
Stay Connected
124,000FansLike
21,400FollowersFollow
497FollowersFollow
529,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

Land For Job Case Update : राउज एवेन्यू कोर्ट में आज...

दिल्ली : Land For Job Case Update - लैंड फॉर जॉब मामले में आज यानी 16 जनवरी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में...