Advertisement
Advertisement

रांची में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न, 108 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

रांची: पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन भी समाहरणालय में प्रत्याशियों की भीड़ देखने को मिली। पांचों विधानसभा क्षेत्रों से लगभग 30 प्रत्याशियों ने अंतिम समय में पर्चा भरा। पहले फेज के लिए 18 से 25 अक्टूबर तक नामांकन हुआ, जिसमें कुल 108 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

140047 4 22Scope News

इस बार हटिया विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 30 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि रांची से 26, तमाड़ से 19, मांडर से 17 और कांके से 16 प्रत्याशी शामिल हैं। नामांकन पत्रों की स्क्रूटिनी 28 अक्टूबर को होगी, और 30 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकते हैं। यदि कोई प्रत्याशी नाम वापस नहीं लेता है, तो प्रशासन और मतदानकर्मियों को एक कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। हर मतदान बूथ पर दो-दो ईवीएम लगानी होगी, क्योंकि एक ईवीएम में अधिकतम 15 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया जा सकता है।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सभी प्रत्याशी गाजे-बाजे के साथ समाहरणालय पहुंचे और नामांकन के बाद अपनी-अपनी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों के उम्मीदवारों को बार-बार मौका मिला है, लेकिन उन्होंने क्षेत्र का विकास नहीं किया। इस बार स्थानीय प्रत्याशी को चुनने का वादा किया गया है ताकि वह सदन में क्षेत्र की समस्याओं को उठाने में सक्षम हो सके।

आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो भारी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से देवेन्द्र नाथ महतो और क धनपति महतो ने भी अपना नामांकन कराया। अब 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि पहले चरण में कितने प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने के लिए आगे बढ़ेंगे।

Commercial Advertisment

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...

Nisha Bhagat Death Case: 10 मिनट का फेसबुक लाइव और फिर...

Nisha Bhagat Death Case, रांची: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई। घटना से...