रोहतास : रोहतास में कुख्यात अपराधी कल्लू खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना शिवसागर थाना क्षेत्र के कैथी गांव की है.
बताया जाता है कि कल्लू खान की पत्नी रानी खातून इस बार पंचायत चुनाव में कोनार पंचायत से मुखिया पद से प्रत्याशी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जब चुनाव प्रचार के लिए बाइक से अपनी पत्नी के साथ निकला, उसी दौरान 3 लोगों ने उसे गोली मार दी. जिससे कल्लू खान की उसके घर के पास ही मौत हो गई.
घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए परिजन पुलिस से मांग की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है. बता दें कि मृतक कल्लू खान हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी सहित विभिन्न मामलों में आरोपी था. फिलहाल जेल से जमानत पर बाहर आया था.
रिपोर्ट : दयानंद तिवारी
निजी फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मियों को बंधंक बनाकर लूट,जाने क्या ले गये अपराधी


