50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी राजा गिरफ्तार

पटना : बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं बेगूसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपया का इनामी एवं कुख्यात वांछित अपराधी राजा कुमार को बेगूसराय को चेरियाबरियापुर थाना क्षेत्र से छापेमारी कर टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी देते हुए मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार ने बताया कि चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी कुम्भी निवासी नागमनी गिरोह का राजा सक्रिय सदस्य है।

ज्ञात हो कि गिरफ्तार अपराधकर्मी राजा कुमार के पास पुलिस ने एक कटा एवं दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। अपराधी के विरूद्ध बेगूसराय जिला के खोदावनपुर एवं चेरियाबरियापुर थाना में हत्या, चोरी एवं रंगदारी सहित कुल छह मामले दर्ज हैं। फिलहाल एसटीएफ की विशेष टीम गिरफ्तार राजा कुमार से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़े : जिले के टॉप-10 में शामिल अपराधी कुंदन हुआ गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी और अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...

Ranchi Crime: किराया मांगने पहुंची मकान मालकिन पर हथौड़े से हमला,...

 रांची के न्यू नगर दीपाटोली में किराया मांगने गयी मकान मालकिन पर किरायेदार ने लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे भतीजे...