अब बुलेट प्रूफ रेंज रोवर गाड़ी से घूमेंगे CM नीतीश

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही एक नई लग्जरी और हाईटेक गाड़ी से सफर करते नजर आएंगे। दरअसल, सीएम नीतीश अब हाईटेक रेंज रोवर गाड़ी से घूमेंगे। सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से बुलेट प्रूफ रेंज रोवर गाड़ी की खरीद की प्रक्रिया में है।

सरकार एक नहीं बल्कि कुल 4 गाड़ियों की खरीद की तैयारी कर रही है

बताया जा रहा है कि सरकार एक नहीं बल्कि कुल चार गाड़ियों की खरीद की तैयारी कर रही है। अबतक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य भारतीय गाड़ियों का ही इस्तेमाल करते रहे हैं। सादगी और सादे जीवनशैली के लिए पहचाने जाने वाले सीएम पहली बार रेंज रोवर जैसी हाई-एंड लग्जरी एसयूवी में सफर करते दिखाई देंगे। इसे उनकी सुरक्षा जरूरतों से जोड़कर देखा जा रहा है।

रेंज रोवर को दुनिया की सबसे सुरक्षित और उन्नत तकनीक वाली गाड़ियों में गिना जाता है – अधिकारी

अधिकारियों का कहना है कि रेंज रोवर को दुनिया की सबसे सुरक्षित और उन्नत तकनीक वाली गाड़ियों में गिना जाता है। वीवीआईपी मूवमेंट के लिए इसमें विशेष सुरक्षा फीचर्स, मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम और बुलेट प्रूफ प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं होती हैं। इसी कारण देश के कई बड़े नेता और संवेदनशील पदों पर बैठे लोग इस तरह की गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं।

CM Range Rover 22Scope News

PM मोदी भी करते हैं उपयोग

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आधिकारिक दौरों के दौरान इसी श्रेणी की हाई-सिक्योरिटी गाड़ियों जैसे रेंज रोवर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए इस तरह की गाड़ी लेने को सुरक्षा मानकों के अनुरूप कदम माना जा रहा है।

जल्द ही CM नीतीश के काफिले में होगी शामिल

सूत्रों के अनुसार, गाड़ियों की खरीद को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया तेज कर दी गई है। तकनीकी मानकों, सुरक्षा फीचर्स और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि प्रक्रिया पूरी होते ही ये गाड़ियां मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल कर ली जाएंगी। सरकार का कहना है कि यह कदम पूरी तरह सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री की आवाजाही के दौरान अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने PMCH के पुनर्विकास व निर्माणाधीन कार्य का किया निरीक्षण, तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश…

अंशु झा की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार...

पटना : मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार में योजना के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं अनुरक्षण व्यवस्था से संबंधित तथ्यों...

Bermo Muharram News: चंद्रपुरा में मोहर्रम का अनोखा नजारा, अखाड़ों के...

Bermo Muharram News: बोकारो ज़िले के बेरमो इलाके में शनिवार को मुहर्रम का त्योहार शांति और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। चंद्रपुरा, पिपराडीह,...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान का समापन, मानव श्रृंखला...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में चलाए जा रहे अभियान...