अब भुट्टा भी हुआ “सतरंगी”

केरल : “रेनबो” या इंद्रधनुष कह लें, मात्र नाम भर सुन लेने से ही दिल खुश हो जाता है। इन्हीं सात रंगो जैसा इंद्रधनुषी छटा वाले भुट्टे मिल जाए तो यकीनन किसी की भी तबीयत खुश हो जाएगी। जी हां हम बात कर रहें है “रेनबो कॉर्न”  का, हालांकि “रेनबो कॉर्न” भारत के लिए अब तक नई बात थी। लेकिन अब इस तरह के रंग-बिरंगी भुट्टों को केरल के एक गांव में अब्दुल रशीद नाम के शख्स ने उगाने में कामयाबी पायी है।

“रेनबो कॉर्न” की पैदावर सबसे पहले थाईलैंड में शुरू हुई थी। केरल के अब्दुल रशीद ने अपने छत पर रंगबिरंगे दाने वाले भुट्टों को उगाया है। उन्होंने बताया कि छिलके समेत ये भुट्टा ऊपर से बिल्कुल आम भुट्टे की तरह दिखते है। लेकिन छिलका उतारने पर एक ही भुट्टे पर सफेद, पीले, लाल, नारंगी, गुलाबी और काले दाने नजर आते हैं।

कृषि एक्सपर्ट का कहना है कि इस तरह के भुट्टों को विकसित होने के लिए अच्छी धूप की आवश्यकता होती है। करीब 50 दिन में ये विकसित हो जाते हैं। एक पौधे से करीब तीन भुट्टे निकलते हैं।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...