Advertisement
Advertisement

अब River के रास्ते शराब की तस्करी करने लगे हैं माफिया, पुलिस ने…

गया: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और बावजूद शराबबंदी के अवैध शराब तस्कर शराब तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। पुलिस शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एक से एक तरकीब निकालती है तो शराब माफिया भी एक नए तरकीब से तस्करी करते हैं।

ताजा मामला गया से है जहां पुलिस ने नदी से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार गया के मगध विश्वविद्यालय थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि कोशिला नदी से शराब माफिया शराब की तस्करी कर रहे हैं। नदी से शराब तस्करी की सूचना पर पुलिस ने एक टीम गठित कर छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी तो भाग निकले लेकिन पुलिस ने नदी से शराब बरामद किया।

पुलिस बरामद शराब थाना ले आई है साथ ही शराब तस्करों की पहचान करने में जुट गई है। मामले में मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष हरिहरनाथ चौबे ने कहा कि थाना क्षेत्र में शराब का कारोबार करने वालों की खैर नहीं है। पुलिस हर हाल में अवैध शराब कारोबारी पर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-           HAM ने किया दावा, लोकसभा चुनाव में 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के बाद अब विधानसभा चुनाव में…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

River River River

River

Commercial Advertisment

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...

Nisha Bhagat Death Case: 10 मिनट का फेसबुक लाइव और फिर...

Nisha Bhagat Death Case, रांची: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई। घटना से...

Bihar Education Department Salary Irregularity: बिहार में वेतन भुगतान के नाम...

Bihar Education Department Salary Irregularity, पटना: बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। HRMS पोर्टल पर कथित...