रांची नगर निगम चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आरक्षण सर्वे रिपोर्ट जारी, आपत्तियां आमंत्रित

रांची: राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रांची नगर निगम चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने को लेकर नगर निकाय स्तर पर कराए गए डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। सर्वे के बाद तैयार रिपोर्ट सोमवार को रांची नगर निगम और रांची जिला की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई।

रांची नगर निगम के सहायक प्रशासक की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि यदि किसी को इस रिपोर्ट पर कोई आपत्ति है, तो वे प्रकाशित तिथि के सात दिनों के भीतर लिखित आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

सर्वे रिपोर्ट को देखने के लिए नागरिक रांची नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.ranchimunicipal.com) पर लॉग इन कर सकते हैं।

  • वेबसाइट खोलने पर दाहिने साइड सबसे ऊपर “Municipal Election Triple Test Survey Report” का विकल्प मिलेगा।

  • इसे ओपन करने पर रांची नगर निगम के छह अंचलों – अरगोड़ा, बड़गांई, हेहल, नगड़ी, नामकुम और रांची अंचल की अलग-अलग रिपोर्ट उपलब्ध होगी।

  • अंचल को ओपन करने पर वार्ड संख्या और बूथवार रिपोर्ट देखी जा सकेगी।

  • नागरिक अपने नाम के आगे जाति की स्थिति को चेक कर सकते हैं।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया:

  • यदि किसी नागरिक को अपनी जाति की स्थिति या किसी अन्य जानकारी पर आपत्ति है, तो वे इसे लिखित रूप में नगर निगम को जमा कर सकते हैं।

  • आम नागरिकों की आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल रिपोर्ट जारी की जाएगी।

नगर निगम चुनाव से पहले पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह सर्वेक्षण किया गया है।


Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!