मतदाताओं के पहचान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की टीम पहुँची शरीफागंज

नगर निगम चुनाव को देखते हुए स्थल वेरिफिकेशन और मतदाताओं की पहचान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग

की टीम वार्ड नंबर 72 के शरीफागंज पहुँची. इस टीम में पटनासिटी के अनुमंडलाधिकारी मुकेश रंजन,

राज्य निर्वाचन आयोग पटना की तरफ से अधिकारी आर निलय सहित बीएलओ शामिल थे. राज्य निर्वाचन आयोग

पटना के अधिकारी आर निलय ने बताया कि आयोग को कुछ शिकायतें मिली थी. जिसकी जांच करने आये थे.

उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 71 औऱ वार्ड नम्बर 72 के मतदाताओं की पहचान करने और सत्यापन के लिए टीम यहां पहुंची.

जिसमें टीम घूम- घूम कर लोगों से मिले उनसे बातें कर वास्तविकता से अवगत हुए.

मतदाताओं के पहचान : आयोग के सामने लोगों ने शिकायतों का लगाया अंबार


आयोग की टीम जब यहां पहुँची तो यहां के मतदाताओं ने टीम के सामने शिकायतों की अम्बार लगा दी.

वार्ड नम्बर 72 स्थित शरीफागंज के मतदाताओं ने आयोग की टीम से कहा कि हम सभी मतदाता वार्ड नम्बर 72 के निवासी है

लेकिन हमें वार्ड नम्बर 71 के पार्षद के लिए बोट देना पड़ता है. वर्ष 2017 के पहले हम वार्ड 72 के लिए नियमित मतदान करते थे

लेकिन 2017 से हम सभी को राजनीतिक फायदे के लिए इधर से उधर कर दिया गया.

इस दलित बस्ती के मतदाता दोनों वार्ड के चक्कर में पीस रहे हैं.

आयोग की टीम के सामने वार्ड 72 स्थित शरीफागंज के दलित बस्ती के मतदाताओं ने आयोग की टीम से कहा कि

उन्हें उनके पुराने वार्ड में पुनः बापस किया जाए जिसको आयोग की टीम ने बहुत ही गम्भीरता से सुना.

आयोग की टीम के अधिकारी औऱ पटनासिटी अनुमंडलाधिकारी मुकेश रंजन ने कहा कि वार्ड की स्थिति औऱ

मतदाताओं की शिकायतों से आयोग को अवगत कराया जा रहा है.

पंचायत चुनाव की तिथि बताना मुश्किल-संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...