पटना/बाढ़ : अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस ने शनिवार को पटना के अति संवेदनशील बेऊर सेंट्रल जेल और बाढ़ जेल में सघन छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे, जब सभी बंदी अपने-अपने वार्डों में बंद थे, तभी भारी पुलिस बल के साथ बेऊर जेल में यह अभियान शुरू किया गया। छापेमारी का नेतृत्व पटना के सिटी एसपी (पूर्वी, मध्य) एवं एडीएम कर रहे थे। इस दौरान अधिकारियों ने बेउर जेल के सभी वार्डों की गहन तलाशी ली। सिटी एसपी (पूर्वी) ने बताया कि छापेमारी अभी चल रही है। इसके समाप्त होने के बाद बरामदगी से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
पटना और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर की गई छापेमारी
पटना और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन जेल के अंदर छापेमारी अभियान चलाया। सूत्रों की मानें तो बिहार में कई बड़ी घटनाओं में अपराधियों का तार बेऊर जेल से जुड़ने की आशंका जताई जाती रही है। हाल के दिनों में भी कुछ बड़ी वारदातों को लेकर पुलिस प्रशासन ने अनुमान व्यक्त किया था कि इनका संबंध बेउर जेल से हो सकता है। इसी वजह से प्रशासन द्वारा लगातार जेल में छापेमारी और सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।
बाढ़ अनुमंडल में मौजूद उपकारा में भी छापेमारी अभियान चलाया गया
इधर, बाढ़ अनुमंडल में मौजूद उपकारा में भी छापेमारी अभियान चलाया गया। बाढ़-1 और बाढ़-2 एसडीपीओ, एसडीएम और कई थानों की पुलिस के साथ सुबह छह बजे बाढ़ उपकारा पहुंचे। पुलिस टीम को देख जेल में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने एक-एक वार्ड का बारिकी से निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया। उपकारा बाढ़ के सभी आठ वार्डों (महिला वार्ड सहित) का सघन तलाशी लिया गया। हालांकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

छापेमारी में बाढ़ के SDM और SDO सहित अनुमंडल के कई थानों की पुलिस मौजूद थी
बाढ़ के मंडल उपकारा में बाढ़ प्रशासनिक विभाग के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया है। खासतौर, पर महिला और पुरुष वार्ड में छापेमारी की गई। बाढ़ जेल में हुई छापेमारी में बाढ़ के एसडीएम और एसडीओ आनंद कुमार सहित अनुमंडल के कई थानों की पुलिस बल के द्वारा मंडल उपकारा में छापेमारी अभियान चलाया। हालांकि एसडीएम ने किसी भी आपत्तिजनक सामान की बरामद की नहीं होने की बात कही है। अगले सुबह छापेमारी अभियान चलाया गया है। छापेमारी के दौरान महिला और पुरुष वार्डों में हड़कंप मच गई।
यह भी पढ़े : पटना IT ऑफिस में CBI की रेड, इंस्पेक्टर सहित हिरासत में 2, घूस का मामला
विकाश कुमार की रिपोर्ट
Highlights


