Advertisment

झरिया में खुला संथाली भाषा के ओलचिकी स्कूल

झरिया (धनबाद) : झरिया विधानसभा के भौरा पारसियाबाद मांझी बस्ती क्लब में गुरुवार को टाटा कंपनी टीएसडीएस की ओर से संथाली भाषा की पढ़ाई ओलचिकी की शुरुआत की गई. सर्वप्रथम टीएसडीएस अधिकारियों को संथाली समाज के रीति रिवाज और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया. महिलाओं और पुरुषों ने नाचते गाते हुए टीएसडीएस के अधिकारियों का स्वागत किया.

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल भवानी सिंह भी लोगों के साथ नाचते हुए देखे गए. कर्नल भवानी सिंह ने क्लब में फीता काटकर संथाली भाषा के विद्यालय की शुरुआत की. कर्नल भवानी सिंह ने सर्वप्रथम संथाली भाषा के ओल चिकी लिपि के आविष्कारक पंडित रघुनाथ मुर्मू को याद किया.

ओल चिकी पढ़ाई कार्यक्रम में परसियाबाद मांझी बस्ती और भौरा मांझी बस्ती 19 नंबर के संथाली समाज के लोग शामिल हुए. ग्रामीण महिला-पुरुष ने पंडित रघुनाथ मुर्मू के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर विधिपूर्वक पढ़ाई की शुरुआत के लिए प्रार्थना की.

कार्यक्रम में टाटा टीएसबीएस के अधिकारी कर्नल भवानी सिंह ने लोगों को अपने कौम के पढ़ाई के प्रति विशिष्ट बातें सिखाई. वहीं इस विद्यालय के शिक्षक ने भी टाटा कंपनी को धन्यवाद देते हुए कहा कि ओल चिकी पढ़ाई से समाज के बच्चों और बड़ों में एक जागरूकता आएगी. सभी अपने भाषा संथाली की पढ़ाई अच्छी तरीके से कर पाएंगे. इसके लिए टाटा कंपनी को धन्यवाद देता हूं. बता दें कि ओलचिकी की पढ़ाई कई राज्यों में चल रही है.

 

रिपोर्ट : अनिल मुंडा

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...