पटना सिटी : राजधानी के पटना सिटी से एक खबर है। पटना सिटी के चौक थाना इलाके के झाऊगंज पोस्ट ऑफिस के ठीक सामने एक मंजिला मकान का छत अचानक ध्वस्त होकर गिर गया। जिसमें एक महिला और एक युवती दब गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े : आटा चक्की के पास अपराधियों ने कई राउंड गोली चलाकर फैला दी दहशत
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
उमेश चौबे की रिपोर्ट