बुलडोजर एक्शन पर तारकिशोर प्रसाद ने कहा- कानून संगत है, कोर्ट के आदेश का हो रहा है पालन

पटना : बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस शीतकालीन सत्र में बिहार में अवैध निर्माण पर प्रशासन की ओर से बुलडोजर चलाया जा रहा है। जिसको लेकर के बिहार में खूब सियासत हो रही है। विपक्ष के द्वारा यह कहा जा रहा है कि जो बिहार में योगी मॉडल या फिर यूं कह लें यूपी मॉडल थोपा जा रहा है।

विकास मॉडल पर ही बिहार में NDA को प्रचंड जीत मिली है – तारकिशोर प्रसाद

इसी कड़ी में न्यूज 22स्कोप से बात करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जो कानून संगत है वहीं काम किया जा रहा है। कोर्ट के आदेश के बाद ही यह हो रहा है। इसलिए विरोधी इसे बरगलाने की कोशिश नहीं करें। जो अवैध रूप से निर्मित है और कोर्ट के आदेश के बाद हीं कार्रवाई की जा रही है। साथ ही विपक्ष के उसे आरोप का भी जवाब देते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष हार का राग अलाप रही है। विकास मॉडल पर ही बिहार में एनडीए को प्रचंड जीत मिली है।

बिहार में जीविका के माध्यम से महिलाओं का विकास हो रहा है – BJP MLA संजीव चौरसिया

बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि बिहार में जीविका के माध्यम से महिलाओं का विकास हो रहा है लेकिन विपक्ष इस पर लगातार हमलावर है। विपक्ष यह कह रही है कि सरकार ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हुए वोट को खरीदा है। इसको लेकर बीजेपी के विधायक संजीव चौरसिया ने न्यूज 22स्कोप से बात करते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए इस मुद्दा का वह राग अलाप रही है।

MLA Sanjeev 22Scope News

बिहार की जनता ने विकास को चुना है – संजीव चौरसिया

विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास को चुना है। बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की नई सोच को चुना है। इसलिए बिहार में सिर्फ और सिर्फ विकास ही दिखेगा। फालतू बात करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। साथ हीं संजीव चौरसिया ने बुलडोजर चलने पर भी कहा कि यह कोर्ट के आदेश के बाद ही किया जा रहा है। जो अवैध रूप से निर्मित मकान है या अवैध रूप से जिन्होंने कब्जा किया है उसके ऊपर यह कार्रवाई हो रही है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : सदन में ऐसा क्यों बोले सम्राट? ‘…ना मेरा नाम बुलडोजर’, विजय सिन्हा ने भी RJD को खूब ‘रगड़ा’

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img