नए कानून लागू होने पर जगदानंद ने कहा- अपराध करने वाले अपराधी को करना चाहिए दंडित

पटना : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन आपराधिक कानून आज यानी एक जुलाई से पूरे देश में लागू हो गया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस पर बयान दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि अभी लोगों के सामने यह स्वीकार करके यह कानून लागू किया गया है। जगदानंद ने कहा कि अपराध करने वाले अपराधी कहीं भी हो उनको दंडित करना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि आज देश में अपराधियों को दंड नहीं दिया जा रहा है। राजनीतिक व्यक्ति को कैसे नीचे दिखाई जाए इसी में सत्ता पक्ष अधिकांश लोग लगे हुए हैं। जगदानंद ने कहा कि अभी यह कानून आया है। इस पर समीक्षा करनी होगी, अभी इस पर विस्तार से कुछ भी कहना मुश्किल है।

नीट परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली को लेकर जगनानंद सिंह ने कहा कि नीट परीक्षा में धांधली संस्थागत करप्शन है। इसमें पूरे भाजपाई और जदयू के लोग इंवॉल्व हैं। उन्होंने कहा कि पूरे भाजपा और जदयू के लोग महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक यूपी से बिहार तक इस पूरे नीट पेपर लीक मामले में इंवॉल्व हैं।

यह भी पढ़े : NEET पेपर लीक मामला : कल राजभवन मार्च करेगी छात्र RJD

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img