Advertisment

मद्य निषेध दिवस पर Nalanda में बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी, लोगों को किया जागरूक

नालंदा: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, शराबबंदी के बाद से हर वर्ष 26 नवंबर को राज्य में मद्य निषेध दिवस मनाया जाता है। मद्य निषेध दिवस के अवसर पर नालंदा के बिहारशरीफ में स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली और लोगों को नशा मुक्त होने के लिए जागरूक किया। स्कूली बच्चों का प्रभातफेरी बिहारशरीफ के श्रम कल्याण मैदान से निकल कर शहर की सड़कों पर भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों के हाथ में नशा के दुष्प्रभाव से संबंधित तख्तियां थी और बच्चे नारे लगाते हुए लोगों से नशा छोड़ने की अपील की।

बच्चों के प्रभातफेरी के दौरान स्कुल के शिक्षक शिक्षिका के साथ ही उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बच्चों की सराहना की और कहा कि बच्चे समाज का भविष्य हैं। उनका यह प्रयास निश्चित रूप से बिहार को नशा मुक्त बिहार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नशा मुक्त बिहार बनाने के लिए स्कूलों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएँगी और बच्चों को नशा के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Reservation पर सरकार दुबारा लाये बिल, तेजस्वी ने कहा…

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda

Nalanda

Highlights

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...