Ranchi : स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 17 जांबाजों को मिला ये बड़ा सम्मान

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा झारखंड राज्य के 17 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को वीरता, विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया है। ये सम्मान राज्य में उग्रवाद, संगठित अपराध एवं अन्य गंभीर आपराधिक चुनौतियों के विरुद्ध प्रभावशाली कार्रवाई के लिए दिए गए हैं। यह पुरस्कार झारखंड पुलिस के अदम्य साहस, प्रतिबद्धता एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण हैं।

Ranchi : पाँच पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा

वीरता पुरस्कार से पाँच अधिकारियों/कर्मियों को नवाजा गया है, जिन्होंने लातेहार जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान असाधारण साहस का प्रदर्शन किया।

1. पु०अ०नि० विनय कुमार (तत्कालीन)

2. हव० प्रमोद कुमार राय (तत्कालीन)

3. आरक्षी वेद प्रकाश महतो

4. आरक्षी रामचन्द्र कुमार महतो

5. आरक्षी कृष्णा मुर्मू

इन सभी को वर्ष 2018 में छिपादोहर थाना क्षेत्र के ग्राम जोबे में हुए मुठभेड़ में बहादुरी दिखाने के लिए यह सम्मान मिला, जिसमें एक कुख्यात उग्रवादी मारा गया था और हथियार बरामद किए गए थे।

विशिष्ट सेवा पुरस्कार हव. कैलाश कुमार श्रेष्ठा को उनके उत्कृष्ट और अनुकरणीय सेवा योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

सराहनीय सेवा पुरस्कार के तहत 11 पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को सम्मानित किया गया है, जिनमें पुलिस उप-महानिरीक्षक

1. अनुरंजन किस्पोट्टा, पुलिस उप-महानिरीक्षक

2. मनोज कुमार रॉय, पुलिस उपाधीक्षक

3. पु०नि० असीत कुमार मोदी

4. स०अ०नि० दीपक पुंज

5. स०अ०नि० महेन्द्र महतो

6. हव० विजय थापा

7. हव० रंजीता कुजूर

8. आरक्षी विदेशी मांझी

9. आरक्षी अजय कुमार दुबे

10. आरक्षी पुष्पा ओरिया

11. आरक्षी दीपक कुमार सिंह

यह सम्मान झारखंड पुलिस की कर्तव्यपरायणता और राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करता है।

सौरव सिंह की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें-+++++

Giridih : गांव के बीचोंबीच निकला 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी… 

Ramragh : नेमरा पुलिस छावनी में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलो की तैनाती, गुरुजी के श्राद्धकर्म जुटेंगे 5 लाख से ज्यादा लोग… 

Breaking : शराब घोटाले में फंसे IAS विनय चौबे को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका… 

Breaking : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से, चार कार्यदिवसों में निपटेंगे अहम विधायी कार्य 

Jamshedpur Murder : पत्नी की बेवफाई रास ना आई, पहले पत्नी को काटा फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या, अवैध संबंध…

Hazaribagh : हिम्मत ना तोड़ हार मत मान, जिद ने दिला दी सरकारी नौकरी, पिछले बार एक नंबर से पिछड़े… 

Ranchi Traffic Change : 16 अगस्त को रांची-रामगढ़ मार्ग पर पर जाने से बचे-वाहनों का परिचालन रहेगा बंद, ये है कारण… 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img