Giridih : गांव के बीचोंबीच निकला 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी…

Giridih : गावां बाजार स्थित पुराने डाकघर के पास रात एक विशाल अजगर दिखाई देने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अजगर को सड़क पार करते देखा और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। कुछ ही देर में वनपाल राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

ये भी पढ़ें- Breaking : शराब घोटाले में फंसे IAS विनय चौबे को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका… 

Giridih : अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर धनेता के घने जंगलों में छोड़ दिया गया

करीब 10 फीट लंबे इस अजगर को कोई नुकसान न पहुंचे, इसके लिए पूरी प्रक्रिया बेहद सतर्कता से पूरी की गई। बाद में उसे धनेता के घने जंगलों में छोड़ दिया गया, जहां वह अपने प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रह सके। वनपाल राजेन्द्र प्रसाद ने इस घटना के बाद लोगों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचित करें।

ये भी पढ़ें- Bokaro : पुलिस जवान पर जानलेवा हमला, स्थिति गंभीर, अस्पताल में भर्ती… 

उन्होंने कहा कि वन्यजीव हमारे पर्यावरण का अहम हिस्सा हैं और उन्हें नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध है। गांववासियों की जागरूकता और तत्परता से एक वन्यजीव की जान बचाई जा सकी, जिससे क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश गया है।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट—

ये भी जरुर पढ़ें++++

Deoghar Murder : नाला बना मौत का कारण! पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या, गांव में तनाव… 

Breaking : फिर फंस गए आईएएस विनय कुमार चौबे, हजारीबाग भूमि घोटाले में एसीबी ने बनाया आरोपी… 

Bokaro Crime : जुए के अड्डे पर हत्याकांड का खुलासा, हथियार के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार… 

Breaking : दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे निर्देशक प्रकाश झा, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Jharkhand Politics : होनहार अफसरों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही झारखंड सरकार-बाबूलाल का बड़ा हमला… 

Khunti Accident : खूंटी-तोरपा पथ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बुलेट सवार युवक की मौत 

Ranchi Crime : फाइव स्टार होटल में जुए के बड़े रैकेट का पर्दाफाश,10 जुआरी धराए… 

JioFinance New Features: JioFinance का बड़ा अपडेट! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा...

JioFinance New Features: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म JioFinance के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...