Jharkhand Weather: कल स्वतंत्रता दिवस पर कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम, जानिए

Jharkhand Weather: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड में मौसम करवट ले सकता है। जानकारी के अनुसार, झारखंड के उत्तरी जिलों में आसमान बादलों से घिरा रहेगा। एक या दो बार हल्की वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

Jharkhand Weather: रांची में भी बारिश की संभावना

झारखंड के शेष हिस्सों में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। राजधानी रांची में पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 अगस्त को दिनभर बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार हल्की वर्षा हो सकती है। बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश की भी संभावना है।

Jharkhand Weather: प्रदेश में तापमान

पूरे राज्य में तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान: 22 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Jharkhand Weather: अगले दो दिनों भी बारिश की संभावना

वहीं 17 अगस्त तक पूरे झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आंधी और वज्रपात भी हो सकता है। राज्य में अब तक सामान्य से 36 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है, और 867.3 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। जबकि सामान्य वर्षापात 638.09 मिलीमीटर माना जाता है।

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img