शिक्षक नियुक्ति पर शिक्षा मंत्री ने कहा- रिक्त पदों को BPSC परीक्षा के माध्यम से भरा जाएगा

पटना : बिहार में शिक्षक नियुक्तियों को लेकर लंबे समय से चली आ रही मांगों पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी शिक्षकों की रिक्तियां हैं, उन्हें बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार योग्य और मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और बीपीएससी परीक्षा के माध्यम से ही नियुक्तियां की जाएंगी।

मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाया जाए। जो भी पद खाली हैं, उन्हें जल्द से जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ताकि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जा सके और बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए।

यह भी देखें :

योग्यता और मेरिट आधारित चयन पर जोर

उन्होंने यह भी कहा कि बीपीएससी परीक्षा के माध्यम से होने वाली यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी और सिर्फ योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस कदम से न केवल राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाएगा, बल्कि राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता को भी बढ़ावा मिलेगा। शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है और सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए उचित अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े : मंत्री रेणु देवी ने कहा- NDA के खाते में जाएगी चारों सीटें

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img