तेजस्वी के विदेश जाने पर सहनी ने कहा- सबका व्यक्तिगत अधिकार है, हमलोग चुनाव में खूब किए थे मेहनत

पटना : बिहार में विपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव के विदेश दौरे को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने आज पटना एयरपोर्ट पर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि देखिए प्रत्येक व्यक्ति का निजी जीवन है और निजी जीवन जिने का सभी को अधिकार है। जहां तक बिहार विधानसभा चुनाव की बात है तो हमलोगों ने खूब मेहनत किया लेकिन परिणाम हमलोगों के विपरीत आया। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनी। जहां तक हमलोगों की बात है तो हमलोग सरकार को तीन महीना का समय दिया है। सरकार अगर पब्लिक को किए हुए वादों पर खरा उतरेगी तो ठीक है नहीं तो सड़क पर उतरेंगे।

सहनी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- किया जा रहा है ऑपरेशन

मुकेश सहनी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर इशारा करते हुए कहा कि ऑपरेशन किया जा रहा है कि जल्द से जल्द नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाना है। दरअसल, सहनी से पत्रकारों ने पूछा था कि जदयू ने दावा किया है कि 17-18 विधायक उनके संपर्क में हैं। इसी पर उन्होंने जवाब दिया। साथ ही यह भी कहा कि कौन विधायक किसके संपर्क में है कौन किसके पीछे है वो जगजाहिर है, सबको पता है।

सरकार को दिया तीन महीने का समय – मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने कहा कि हम लोगों ने सरकार को अभी तीन महीने का समय दिया है। तीन महीने हम लोग देखेंगे कि जो वादा किया गया था वो पूरा किया जाता है या नहीं। 10 हजार दिया गया तो दो लाख और दिया जा रहा है या नहीं। कहा कि पैसा नहीं दिया गया तो हम लोग रोड पर आएंगे। रोड पर आएंगे तो अच्छे से तैयारी करके आएंगे। हम लोग मैदान कहां छोड़ने वाले हैं।

यह भी पढ़े : DM की अध्यक्षता में जनता दरबार, 35 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img