डेढ़ साल के मासूम के रोने पर हैवान पिता ने पिलाया जहर, मौत

कटिहार: पिता ने हैवानियत की सारी हद पार करते हुए अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को जहर पिला कर हत्या कर दिया. पोठिया थाना क्षेत्र के इस मामले के बारे में मृतक मासूम जगमीत की मां ने कहा कि बच्चे के बार-बार रोने की आवाज से परेशान उसके पिता ने मासूम को जहर पिला कर हत्या कर फरार हो गया. इस घटना में बच्चे की मां प्रियंका देवी ने कहा कि उसके पति मुन्ना कुमार मंडल उनके गैरमौजूदगी में घर में बच्चे को संभाल रहे थे. बार- बार बच्चे के रोने पर इतना परेशान हो गया की अपने ही हाथ से अपने जिगर के टुकड़े को घर में रखें खेत में छिड़काव करने वाला जहर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. बच्चे की मां ने कहा कि उसके द्वारा जहर के डिब्बे को छीनने की कोशिश के बाद उसके पति मुन्ना मण्डल फरार हो गया. वहीं इलाज के दौरान अस्पताल ले जाने के क्रम में बच्चे की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

रिपोर्ट-श्याम

भाई को बचाने के लिए लपटों से लड़ गयी मासूम

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!