Patna: बिहार राज्य महिला आयोग के द्वारा कार्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तीकरण दिवस पर गुब्बारा उड़ाकर बिहार की महिलाओं के आसमान छूती आत्मविश्वास को प्रकट किया गया।
महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा ने कहा…
इस अवसर पर महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा ने कहा कि बिहार में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की सहभागिता तेजी से बढ़ रही है। शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से महिलाएं आत्मविश्वास की नई लकीरें खींच रही हैं।
अध्यक्ष ने आगामी योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि “महिला आयोग आपके द्वार, जानिये अपने हक और अधिकार” कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं के बीच जाएगी और उन्हें न सिर्फ उनके अधिकारों से अवगत कराएगी बल्कि पारिवारिक, सामाजिक दायित्वों का बोध भी कराएगी।
महिला आयोग की सदस्य रही मौजूद
इस अवसर पर बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सजल झा, श्रीमती शीला टुड्डू, श्रीमती रश्मि रेखा सिन्हा उपस्थित रही।
Highlights


