बिहार में तीसरे विकल्प के सवाल पर BJP MLA ने कहा उपचुनाव में…

पटना: रुपौली विधानसभा उपचुनाव परिणाम के बाद से बिहार में राजनीति तेज हो गई है। उप चुनाव में राजद और जदयू की हार के बाद अब तरह तरह की चर्चाएं तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि अब बिहार की जनता जदयू राजद की राजनीति से ऊब गयी है और तीसरे विकल्प की तलाश कर रही है। तीसरे विकल्प के सवाल पर भाजपा ने खंडन किया और कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। बिहार में डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास हो रहा है।

जनता की पहली पसंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। मामले में भाजपा विधायक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता आम चुनाव में अधिक सक्रीय होते हैं, उपचुनाव में सक्रियता थोड़ी कम होती है। कार्यकर्ताओं के कम सक्रियता की वजह से ही रुपौली सीट पर हमारी हार हुई है। आम चुनाव में एक बार फिर हम लोग जीत कर आएँगे और सरकार बनाएँगे। विकास के लिए राज्य की जनता एनडीए को ही चुनेगी।

यह भी पढ़ें- Buxar में सोनू की दोस्त ने ही की थी हत्या, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

BJP MLA

BJP MLA

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img