पटना : जनसंख्या नियंत्रण मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर राजनीतिक तेज हो गई है। भाजपा नेता कृष्णा सिंह उर्फ कल्लू ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लोकतंत्र के मंदिर बिहार विधानसभा में महिलाओं के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करना कही से भी अशोभनीय है। इसके विरोध में कृष्णा सिंह कल्लू की अध्यक्षता में पटना के पशुपति वेद विद्यालय में 11 बाल ब्राह्मणों के द्वारा बिहार विधानसभा के तस्वीर को गंगाजल से धोकर और दूध से दुधाभिषेक कर भव्य मंत्र उच्चारण के साथ शुद्धिकरण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकतंत्र के मंदिर को अपने वाणी से पूरी तरीके अशुद्ध कर दिया था। साथ ही मुख्यमंत्री की तस्वीर पर कालिक पोत कर विरोध जताया गया।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट