पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां एक बार फिर से बेऊर जेल से रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। पटना पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क स्थित रामविलास चौक के पास एक निर्माणधीन मकान के मालिक से अपराधी लगातार रंगदारी के पैसे की मांग कर रहे थे। जांच में यह बात सामने आई की रंगदारी का यह तार बेउर जेल से जुड़ा हुआ है। पहले अपराधियों ने 60 लख रुपए का डिमांड किया था। बाद में भी सात लाख रुपए लेने को तैयार हो गए थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में आगे की छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़े : ट्रेन यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को RPF ने पकड़ा
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


