Monday, October 20, 2025
Loading Live TV...

Latest News

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में मनाई दिवाली, बेटे निशांत कुमार भी रहे साथ

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष प्रकाश पर्व दीपावली को पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री आवास में मनाया। उन्होंने अपने हाथों से दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस पर्व को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और हर घर में खुशहाली का उजियारा...

Ranchi: मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी को युवक ने पकड़ा, जानिए फिर क्या हुआ

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू टीओपी के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधियों का स्थानीय युवक पवन ने स्कूटी से पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार युवक एक राहगीर का मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तभी पवन नामक युवक ने साहस दिखाते हुए स्कूटी से उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान पवन और एक अपराधी के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान पवन ने झपटमार से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। खुद को फंसता देख...

JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, राजद और कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में गंभीर दरार उभरती दिख रही है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने ऐलान किया है कि वह बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने कहा कि घोषित 6 सीटों में से किसी एक पर भी उसे उम्मीदवार उतारने का मौका नहीं दिया गया।RJD-कांग्रेस पर आरोप JMM के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस स्थिति के लिए राजद (RJD) और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, और झामुमो को चुनावी...

स्टेशन से मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाता था पैसे, एक गिरफ्तार

रांची: साइबर क्राइम थाना की पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो रेलवे स्टेशन से यात्रियों का मोबाइल चुरा कर मोबाइल का लॉक खोलकर उसमें से यूपीआई का डिटेल्स लेकर अपने खाते में पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था।

इस मामले में  रांची की पुलिस ने धनबाद से संतोष कुमार मंडल नामक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। वह धनबाद के चिरकुंडा का रहने वाला है।

संतोष मंडल के पास से एक मोबाइल दो सिम और एक एटीएम जब्त की है। संतोष मंडल अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर धनबाद स्टेशन से यात्रियों का मोबाइल चुराता था। इसके बाद मोबाइल का लॉक खोलकर उसमें से यूपीआई का डिटेल्स लेकर अपने खाते में पैसे ट्रांसफर कर लेता था।

संतोष मंडल और उसके गिरोह ने इस तरह चोरी के मोबाइल से 3.25 लाख रुपए अवैध रूप से ट्रांसफर किए थे। जिसकी प्राथमिकी साइबर क्राइम थाना रांची में 2 मई को दर्ज कराई गई थी। इन लोगों ने 28 अप्रैल की सुबह 3 बजे धनबाद स्टेशन पर रांची से हाथीदह जाने के दौरान ट्रेन से एक व्यक्ति का मोबाइल उनके बैग से चुरा लिया था।

पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी है। गिरफ्तार संतोष ने पुलिस को बताया कि वे लोग किसी भी तरह के मोबाइल का लॉक खोले लेते हैं।

इसके बाद मोबाइल से एकाउंट व अन्य डिटेल्स लेकर पैसे ट्रांसफर कर लेते थे। ये पैसे ट्रांसफर करने के बाद देवघर के अलग-अलग एटीएम से पैसे निकालते थे। इन लोगों ने पैसे ट्रांसफर करने के लिए पश्चिम बंगाल के वर्धमान में कई बैंकों में फर्जी सिम का प्रयोग करते हुए खाता खोल रखा है। फिनो बैंक, कोटक महिंद्रा, फेडरल बैंक और इंडियन बैंक में इनके एकाउंट पाए गए।

Related Posts

Ranchi: मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी को युवक ने पकड़ा, जानिए...

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू टीओपी के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग...

JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, राजद और कांग्रेस को...

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में गंभीर दरार उभरती दिख रही है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति...

Ranchi: शराब कारोबारी से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, कहा- ‘5...

Ranchi: राजधानी में अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगने का एक और मामला सामने आया है। हटिया स्थित ओबरिया रोड निवासी शराब व्यवसायी उमाशंकर सिंह और...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel