स्टेशन से मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाता था पैसे, एक गिरफ्तार

रांची: साइबर क्राइम थाना की पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो रेलवे स्टेशन से यात्रियों का मोबाइल चुरा कर मोबाइल का लॉक खोलकर उसमें से यूपीआई का डिटेल्स लेकर अपने खाते में पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था।

इस मामले में  रांची की पुलिस ने धनबाद से संतोष कुमार मंडल नामक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। वह धनबाद के चिरकुंडा का रहने वाला है।

संतोष मंडल के पास से एक मोबाइल दो सिम और एक एटीएम जब्त की है। संतोष मंडल अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर धनबाद स्टेशन से यात्रियों का मोबाइल चुराता था। इसके बाद मोबाइल का लॉक खोलकर उसमें से यूपीआई का डिटेल्स लेकर अपने खाते में पैसे ट्रांसफर कर लेता था।

संतोष मंडल और उसके गिरोह ने इस तरह चोरी के मोबाइल से 3.25 लाख रुपए अवैध रूप से ट्रांसफर किए थे। जिसकी प्राथमिकी साइबर क्राइम थाना रांची में 2 मई को दर्ज कराई गई थी। इन लोगों ने 28 अप्रैल की सुबह 3 बजे धनबाद स्टेशन पर रांची से हाथीदह जाने के दौरान ट्रेन से एक व्यक्ति का मोबाइल उनके बैग से चुरा लिया था।

पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी है। गिरफ्तार संतोष ने पुलिस को बताया कि वे लोग किसी भी तरह के मोबाइल का लॉक खोले लेते हैं।

इसके बाद मोबाइल से एकाउंट व अन्य डिटेल्स लेकर पैसे ट्रांसफर कर लेते थे। ये पैसे ट्रांसफर करने के बाद देवघर के अलग-अलग एटीएम से पैसे निकालते थे। इन लोगों ने पैसे ट्रांसफर करने के लिए पश्चिम बंगाल के वर्धमान में कई बैंकों में फर्जी सिम का प्रयोग करते हुए खाता खोल रखा है। फिनो बैंक, कोटक महिंद्रा, फेडरल बैंक और इंडियन बैंक में इनके एकाउंट पाए गए।

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...