रोहतास जिला मुखिया संघ के बैनर तले DM के समक्ष एकदिवसीय धरना

सासाराम : रोहतास जिला मुखिया संघ के बैनर तले कलेक्ट्रेट सासाराम के समक्ष मुखिया ने एकदिवसीय धरना दिया। इस दौरान भाजपा के एमएलसी संतोष कुमार सिंह ने बिहार सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा कि ग्राम पंचायत के अधिकारों की कटौती नहीं होनी चाहिए। मुखिया के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएंगे चाहे सरकार किसी का हो।

राज्य सरकार ने पंचायत के मुखिया के अधिकारों को कटौती संवैधानिक नहीं है। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए तथा पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों को अधिकार में बढ़ावा देनी चाहिए। कलेक्ट्रेट सासाराम के समक्ष मुखिया ने अधिकारों की कटौती के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया जहां सरकार के खिलाफ मुखिया ने जमकर हुंकार भरे। भाजपा के एमएलसी संतोष कुमार सिंह ने राज्यव्यापी हड़ताल के बीच में एक दिवसीय धरना में संबोधित करते हुए कई अधिकारियों को दलाल बताया।

उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर बरसे हुए उन्होंने कहा कि बिहार सरकार में भ्रष्टाचार में लिप्त है।
एनडीए के सरकार में मुखिया के सुरक्षा तथा अधिकारों के लेकर उन्होंने कई आवाज उठाई थी। एकदिवसीय धरना के दौरान रोहतास जिला के मुखिया मौजूद रहे।

दयानन्द तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!