Jehanabad में जमीनी विवाद में चली गोली, 1 व्यक्ति घायल

Jehanabad : जहानाबाद में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव की है जहां 10 कट्ठा जमीन के विवाद में दो पक्षों में गोलीबारी हुई। गोलीबारी में धर्मवीर यादव नमक एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मामले में घायल के परिजन गोपाल कुमार ने बताया कि हम दोनों भाई मुंग तोड़ने खेत जा रहे थे तभी मेरे गांव के डोमन यादव एवं उसके पुत्र ने हमें घेर लिया और मारपीट करने लगा। हम लोग जब भागने लगे तो उन लोगों ने फायरिंग की जिससे धर्मवीर को गोली लग गई। इतना ही उन्होंने बताया कि आरोपियों ने घर पर भी हमला किया कर महिलाओं के साथ लाठी डंडे से मारपीट की।

घटना की सूचना मिलने पर हुलासगंज थाना की पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सभी मौके से फरार हो गए। मारपीट में घायल लोगों को हुलासगंज सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है जबकि गोली से घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद में गोलीबारी हुई है। एक व्यक्ति को गोली लगी भी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बारे में जानकारी जुटाने के बाद पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें- 10 August से राज्य में आमजनों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवाएं- मंगल पांडेय

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

JEHANABAD JEHANABAD Jehanabad
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img