Sheikhpura में दिवाली की रात एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, इस वजह से पुलिस कर रही है कैंप

शेखपुरा: दिवाली की रात पटाखा जलाने के विवाद में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मामले में ग्रामीणों चुप्पी साध रखी है। शुक्रवार की सुबह से ही गांव में पुलिस कैंप कर रही है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की हत्या पटाखा चलाने के विवाद में नहीं बल्कि दो जाति के बीच विवाद में की गई है। लोगों ने दबे स्वर में कहा कि दिवाली की शाम पंचायत के प्रांगण में कुछ बच्चे पटाखा चला रहे थे इसी दौरान कुछ युवक परिसर में लगे ओपन जिम को खोलने लगे।

जिम खोलते देख दूसरे जाति के किशोर ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और दोनों गुटों के लोग गोलबंद होने लगे। इसी दौरान किसी ने भीड़ में पटाखा जला कर फेंक दिया। पटाखा फेंकते ही एक पक्ष के लोगों ने गोली चला दी जो कि मृतक को लग गई। गोली लगने से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसे वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया जहां जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि अब यह विवाद बढ़ने लगा है और दूसरे पक्ष के लोग भी गोलबंद हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार गांव में दो जाति के लोग आपस में एक दूसरे के विरुद्ध गोलबंद हो रहे हैं। हालांकि फ़िलहाल पुलिस मामले में पूरी मुस्तैदी दिखा रही है और घटनास्थल पर कैंप कर रही है ताकि कोई घटना न घट सके।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Jeans T-Shirt में स्कूल नहीं जा पाएंगे शिक्षक, विभाग ने जारी किया निर्देश

Sheikhpura Sheikhpura Sheikhpura

Sheikhpura

Saffrn

Trending News

जिंदल फाउंडेशन ने ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी...

Ramgarh: उच्चरिंगा स्थित ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज प्राइवेट आईटीआई में 22 अप्रैल 2026, बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस...

विश्वास मत पर विजय चौधरी ने कहा- सरकार के पास स्पष्ट...

पटना : बिहार में सरकार कल यानी 24 अप्रैल को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने जा रही है। इसको लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन...

हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं, त्रुटियों को...

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को दूसरे दिन पार्टी के 12 जिलों के पदाधिकारियों, माननीय सांसदों-विधायकों के साथ SIR (मतदाता सूची पुनरीक्षण)...

सुगौली कांड में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती से आरोपितों...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना कांड संख्या 175/26 में नामजद अभियुक्त शेख साहेब को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज...

खेत में लगी भीषण आग, करीब एक हजार बीघा में लगी...

गयाजी : गयाजी जिले के अतरी प्रखंड क्षेत्र के डिहुरी गांव में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img