रांची: रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र मे अवैध शराब के ख़िलाफ़ छापेमारी अभियान के दौरान एक हजार किलो जावा महुआ को नष्ट किया गया है।
यह अभियान टाटी सिल्वे के भेलूआकुटा जंगल मे चला गया था। दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए अवैध और नकली शराब के ख़िलाफ़ उत्पाद विभाग और पुलिस का अभियान जारी है।
एक दिन पहले विभिन्न थाना क्षेत्र मे चला था छापेमारी अभियान। मामले में अब तक 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।