‘ऑपरेशन क्लीन’ : 152 एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट

गया : बिहार के गया में अफीम की खेती के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन शुरू किया गया है। ऑपरेशन क्लीन के तहत गया पुलिस, सुरक्षा बल, उत्पाद विभाग, वन विभाग और नारकोटिक्स की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले 10 दिनों में ऑपरेशन क्लीन के तहत तकरीबन 152 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया गया है।

गया जिले में अफीम की खेती व्यापक तौर पर होती रही है। इस वर्ष भी नक्सलियों और माफियाओं के गठजोड़ से बड़े भूभाग में अफीम की खेती लगाई गई है। यह खेती रेयती जमीन, बिहार सरकार की जमीन और वन विभाग की जमीन में लगाई गई है। हालांकि इससे निपटने के लिए इस बार गया पुलिस प्रशासन के द्वारा ऑपरेशन क्लीन शुरू किया गया है। ऑपरेशन क्लीन के तहत अफीम की खेती को पूरी तरह से नष्ट किया जाना है।

पिछले पांच दिसंबर से अफीम की खेती के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है। इस क्रम में अबतक 152 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया जा चुका है। गुरुवार को बाराचट्टी के बड़की चापी और बांकेबाजार के भोक्तौरी के इलाके में ऑपरेशन क्लीन के तहत ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन के तहत करीब 29 एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया गया है। अबतक यह अभियान बाराचट्टी, बांकेबाजार और लुटुआ समेत कुछ थाना क्षेत्रों में चलाया गया है।

अफीम की खेती के लिए शेरघाटी और इमामगंज अनुमंडल के कई थाना क्षेत्र अंतर्गत इस तरह की खेती पिछले कई देशकों से हो रही है। जिस पर अब तक पूरी तरह से नकेल नहीं कसा जा सका है। यह दुस्साहस ही है कि इस बार भी अफीम की खेती बड़े भूभाग में लगाई गई है। शेरघाटी और इमामगंज के नक्सल प्रभावित कई थाना इलाकों में अफीम की खेती लगाई गई है। हालांकि अब प्रशासन के कान खड़े हुए हैं और दिसंबर के पहले सप्ताह से ऑपरेशन क्लीन शुरू किया गया है।

इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन की तहत अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चल रहा है। अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारा लक्ष्य है कि अफीम की खेती किसी भी सूरत में नहीं होने देना है। इसे लेकर जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। यदि किन्हीं को अफीम की खेती के बारे में जानकारी देनी है, तो वह पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। फिलहाल ऑपरेशन क्लीन का अभियान जारी है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Radha Govind University रामगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन, JEE...

Ramgarh:आज Radha Govind University प्रांगण में राष्ट्रीय स्तर पर दिनांक 2 अप्रैल से शुरू होने वाली JEE MAINS परीक्षा 2026 में तकनीकी गड़बड़ी की...

झामुमो प्रतिनिधि मंडल ने दर्जा प्राप्त मंत्री Fagu Besra के नेतृत्व...

Jharkhand: झामुमो प्रतिनिधि मंडल ने आज दर्जा प्राप्त मंत्री Fagu Besra के नेतृत्व में विष्णुगढ़ में 12 साल के मासूम के साथ हुए दरिंदगी...

मिड-डे-मील भोजन खाने के बाद 15 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, सदर...

भागलपुर : भागलपुर जिले के शाहजंगी गंगोटा मैदान स्थित प्राथमिक विद्यालय से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां मिड-डे-मील खाने के...

रामगढ़ के सिरका क्षेत्र में खनन विवाद गहराया, विधायक Mamta Devi...

Ramgarh: रामगढ़ जिले के कोलयरी सिरका चाणक में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर आउटसोर्सिंग कंपनी का मशीन चाणक गांव...

2024 बैच के IAS अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया का प्रशिक्षण

पटना : बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के पर्यवेक्षण में निर्वाचन विभाग पटना में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2024 बैच के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img